फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies during treatment in hospital

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

Tue, 23 Feb 2021 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment in hospital
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव झकराई निवासी 58 वर्षीय महिला को पेट दर्द होने पर परिजन कस्बा अलीगंज स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां सोमवार की रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की ओर से जमकर हंगामा किया गया, पुलिस के पहुंचने पर समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद दो कंपाउंडरों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया, पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव झकरई निवासी रामा देवी 58 पत्नी कालीचरन के पेट में दर्द होने की शिकायत पर पुत्र वीरपाल अन्य परिजनों के साथ कृष्णादेवी हॉस्पिटल अलीगंज इलाज को लेकर पहुंचा, यहां रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल में कार्यरत कंपाउंडर जयप्रताप और राहुल ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया, और 15 मिनट बाद ही रामादेवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वृद्धा की मौत होने के बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया और हंगामा किया जाने लगा। हंगामा होने की खबर हॉस्पिटल संचालक की ओर से पुलिस को दी गई, पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। मृतका के पुत्र वीरपाल की तहरीर पर जयप्रताप और राहुल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने जयप्रताप को गिरफ्तार कर लिया है जबकि राहुल मौका मिलते ही फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे कंपाउंडर की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed