{"_id":"6839eea247ec78c05705aeef","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-relatives-accuse-her-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-134244-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: करंट लगने से महिला की मौत, परिजन का हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: करंट लगने से महिला की मौत, परिजन का हत्या का आरोप
Fri, 30 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 30 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला जसराम में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद सहित अन्य सुसरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
गांव रामपुर थाना निधौली कलां निवासी राधेश्याम ने बताया कि बेटी प्रियंका (28) का विवाह गांव नगला जसराम निवासी निर्देश कुमार के साथ 4 वर्ष पूर्व किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद ही निर्देश व उसके परिजन बेटी को परेशान करने लगे। दहेज के लिए यह लोग प्रियंका को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने थे। आए दिन उसको पीटा जाता था, जिसकी जानकारी बेटी ने कई बार फोन कॉल के माध्यम से मायके में दी थी। अभी भी बेटी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि उसकी पीटने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।
वहीं, गांव नगला जसराम निवासी राघव ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात के समय किसी तरह से भाभी प्रियंका को इन्वर्टर की चपेट में आने से करंट लग गया। जानकारी होने पर उनको मेडिकल कॉलेज लाए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके रामपुर से लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।