फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies after falling from auto, grandson injured

Etah News: ऑटो से गिरकर महिला की मौत, नाती घायल

Tue, 25 Nov 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from auto, grandson injured
संसारवती का फाइल फोटो
एटा। दवा लेने जा रही महिला की ऑटो से गिरकर मौत हो गई। उनके साथ जा रहा तीन वर्षीय नाती घायल हो गया। परिजन ने ऑटो के पीछे आ रही बाइक का पहिया ऊपर से निकल जाने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रिजोर थाना क्षेत्र के गांव जीसुखपुर सानी निवासी संसारवती (51) सोमवार को सुबह के समय 3 वर्षीय नाती अमन के साथ दवा लेने एटा जा रही थीं। बहन के पुत्र जगदीश कुमार ने बताया कि मौसी ऑटो में बैठकर रिजोर कस्बा में पहुंचीं तभी सड़क पर गिर गईं। आरोप लगाया कि उसी समय पीछे से आ रही बाइक पर सवार पीआरडी जवान आ रहे थे। उनकी बाइक के दोनों पहिए मौसी की गर्दन के ऊपर से निकल गए। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ जा रहा नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। रिजोर थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऑटो से गिरकर मौत होना लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed