फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies after being hit by a bulldozer

Etah News: बुलडोजर की चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 18 Mar 2025 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Mar 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a bulldozer
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव बंथल गांव के पास बुलडोजर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई। मृतका अपनी बेटी के घर से गमी में शामिल होकर लौट रही थी।
विज्ञापन

थाना बागवाला के गांव मानिकपुर निवासी नौबत सिंह ने बताया की पत्नी बृजरानी (65) गांव बंथल में अपनी बेटी के यहां गमी में शामिल होने गईं थीं। मंगलवार को वहां गांव के एक युवक के साथ बाइक पर लौट रही थीं। नवीनगर चौराहे के पास बाइक से किसी तरह सडक पर गिर पड़ीं और बुलडोजर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बृजरानी को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोग घायल
एटा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोग घायल हुए हैं। थाना बागवाला के गांव ओनघाट निवासी विशाल, कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी प्रवेश कुमार, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुठिला लायकपुर निवासी नसीर और अहमद घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed