{"_id":"6ada4945ff5fadd93a0037c4","slug":"woman-consumed-a-toxic-substance-following-a-dispute-etah-news-c-163-1-eta1014-158860-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विवाद के बाद महिला ने निगला विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विवाद के बाद महिला ने निगला विषाक्त पदार्थ
Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव सेनाकलां में बुधवार रात पति से विवाद के बाद एक महिला ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
रिजोर थाना क्षेत्र के गांव सेनाकलां निवासी पूनम का पति ब्रजेश के साथ बुधवार रात करीब 8:30 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पूनम ने घर पर ही रखा विषाक्त पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे, यहां उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि फिलहाल पूनम को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। संवाद