{"_id":"67e287dab8708cf3670ed1fb","slug":"woman-climbed-on-water-tank-for-wages-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: मजदूरी नहीं मिली...इसलिए पानी की टंकी पर चढ़ गई महिला, मनाती रही पुलिस; इस शर्त पर उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: मजदूरी नहीं मिली...इसलिए पानी की टंकी पर चढ़ गई महिला, मनाती रही पुलिस; इस शर्त पर उतरी
Tue, 25 Mar 2025 04:09 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:09 PM IST
सार
मजदूरी नहीं मिलने पर महिला ने खतरनाक कदम उठाया। अपनी जान की परवाह न करते हुए टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला को काफी समझाया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। बाद में ठेकेदार के भुगतान करने पर महिला नीचे उतरी।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर में मजदूरी न मिलने से नाराज एक महिला निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहां से कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया और ठेकेदार को बुलाकर भुगतान कराया, तब महिला नीचे उतरी।
गांव कुदनपुर निवासी रेखा ने बताया कि पति रामरतन मानिकपुर में बन रही पानी की टंकी पर मजदूरी करते हैं। पिछले काफी समय से ठेकेदार राजेश कुमार निवासी नगला गलू थाना कोतवाली देहात ने भुगतान नहीं किया। इसके चलते होली का त्योहार भी सही तरीके से नहीं मना सके।
ठेकेदार अब भी मजदूरी देने में आनाकानी कर रहा था। इसी बात से तंग आकर रेखा मानिकपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद आसपास ग्रामीण की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान और पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया तो वह ऊपर से पत्थर फेंकने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद ठेकेदार राजेश कुमार को बुलाया गया और बाकी भुगतान 35 हजार रुपये महिला के पति को दिए गए। तब वह नीचे उतरी और समझौते के बाद अपने घर चली गई। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि भुगतान होने पर पति-पत्नी और ठेकेदार के मध्य समझौता हो गया। जिसके बाद दोनों ही पक्ष वहां से चले गए।