फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman body found ferriage in canal in Etah police investigating case

Etah News: नहर में उतराता मिला महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; पुलिस कर रही जांच

Sat, 30 Sep 2023 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

एटा में एक महिला का शव नहर में उतराता मिला। लोगों ने हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Woman body found ferriage in canal in Etah police investigating case
नहर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार को एक महिला का शव नहर में उतराते हुए लोगों ने देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है। लोगों का अनुमान है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पिलुआ थाना क्षेत्र अरथरा गांव के पास पक्की नहर पुल के पास लोगों ने सुबह करीब 10 बजे महिला का शव पानी में देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर चोटों के निशान तो नहीं थे, लेकिन जीभ बाहर निकली थी। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने और शव को पानी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। महिला के शरीर पर एक ब्लाउज व पेटीकोट था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  Etah News: स्कूल से पढ़कर लौट रही सगी बहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत जबकि दूसरी की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जो पीछे से पानी में बहकर आया है। पक्की नहर से शव को बरामद किया गया है। इसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। मौत होने की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed