{"_id":"6740bc5b5c99cefbf30b4ab2","slug":"woman-beaten-drug-put-in-mouth-and-rendered-unconscious-etah-news-c-163-1-eta1001-126047-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला को पीटा, मुंह में नशीली दवा डाल किया अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला को पीटा, मुंह में नशीली दवा डाल किया अचेत
Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में अखिलेश निवासी गंगनपुर ने गांव के ही यशवेंद्र सहित 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि यशवेंद्र ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी को गालियां दीं। विरोध करने पर पीटते हुए नशीला पदार्थ मुंह में डालकर बेहोश कर दिया।
अखिलेश ने बताया कि 15 नवंबर को रात के समय पत्नी फूलमाला बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। तभी आरोपी यशवेंद्र अपने साथी आकाश निवासी हुमायूंपुर थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद को लेकर घर में घुस आया। पत्नी को गालियां देने लगा। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पत्नी को पकड़कर उसके मुंह में नशीला पदार्थ डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। 112 पर कॉल कर मैंने पुलिस को बुलाया और पत्नी को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया।
यह लोग पहले भी मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गए थे। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद