{"_id":"613768018ebc3eb3b44d82d0","slug":"woman-arrested-along-with-lover-who-killed-husband-etah-news-agr5066491186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या करने वाली महिला प्रेमी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या करने वाली महिला प्रेमी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रेमवती निवासी नगरिया ताड़ थाना मारहरा और इसके प्रेमी पप्पू सिंह निवासी पीतमनगर थाना सहसवान बदायूं को करीब डेढ़ माह बाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया है। प्रेमवती ने अपने पति दीपचंद्र निवासी गुडगुडी थाना सहावर जिला कासगंज की 19 जुलाई को प्रेमी संग मिलकर नगरिया ताड़ में हत्या कर दी थी। इस मामले का मुकदमा मृतक के पिता बेनीराम ने दर्ज कराया।
पिता का आरोप है कि पुत्रवधू प्रेमवती के अवैध संबंध पप्पू के साथ करीब एक साल से थे। पुत्र अवैध संबंधों का विरोध करता था। जिस पर प्रेमवती तीन बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। बच्चों को लेने के लिए दीपचंद्र 17 जुलाई की शाम गांव नगरिया ताड़ गया था। तभी योजना बनाकर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर शव को घर में छोड़कर भाग गई थी। एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष मारहरा अखिलेश तिवारी को गिरफ्तारी के लिए टीम के साथ लगाया गया। सूचना पर फरार चल रहे पप्पू और प्रेमवती को रेलवे स्टेशन मारहरा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।