फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   With winds of rain disaster

हवाओं संग बारिश से आफत

Sat, 28 Jan 2017 12:41 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
With winds of rain disaster
सड़क पर हुआ जलभराव - फोटो : Amar Ujala
 मौसम गुरुवार को अचानक पलट गया। देर शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। रूक-रूककर हो रही बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार की सुबह खत्म हुआ। इस दौरान चली तेज हवाओं के कारण गेहूं, सरसों आदि की फसलें गिर गईं। इससे किसान परेशान हैं। वहीं बारिश के बाद से चली रही ठंडी हवाओं से सर्दी भी बढ़ गई हैं। वहीं आंधी के कारण देहात फीडर से आठ पोल टूटकर गिर जाने से शहर के एक बड़े हिस्से में 15 घंटे बत्ती गुल रही।
विज्ञापन



  जिला कृषि अधिकारी सर्वेश यादव के मुताबिक बुवाई लेट होने के कारण किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ उन किसानो को नुकसान हुआ है जिन्हाेंने गेहूं और सरसों की अगेती फसल बोई थी। वहीं बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। दिन का 23 पहुंचा पारा शुक्रवार को गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



इधर, आंधी और बारिश के दौरान गुरुवार की रात देहात फीडर की 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। वहीं आठ डबल और पांच सिंगल पोल उखड़ गए। इससे देहात बिजलीघर से जुड़ा शहर का एक चौथाई इलाका अंधेरे मे डूब गया। करीब 15 घंटे तक बत्ती गुल रही। पावर कारपोरेशन विद्युत वितरण के शहर अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार की रात आंधी और बारिश में आठ पोल उखड़ने और हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। इससे जहां शहर के हजारों घरों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं सुबह पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा। पानी के लिए दर्जनभर मोहल्ले के लोग परेशान रहे। इधर, सुबह होते ही बिजली विभाग के अफसर और कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे। दिन में करीब 11 बजे सप्लाई बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed