{"_id":"8f4b00de6fb8a0367d046c6b6f190dda","slug":"wire-and-damage-cable-reason-of-mishappening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत पोल दे रहे हादसों को न्योता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत पोल दे रहे हादसों को न्योता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के जर्जर पोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन इनमें करंट उतर आता है। करंट से कई जानवर भी मर चुके हैं। किराना बाजार में खंभा काफी झुक गया है। व्यापारियों ने खुद ही इसे रोकने के लिए व्यवस्था की है। शिकायतों के बाद भी विभाग उदासीन बता हुआ है। व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर रोष जताया।
शहर में कई स्थानों पर बिजली के लोहे के खंभे या तो काफी नीचे तक झुक गए हैं, या फिर नीचे से गल गए हैं। तेज हवा चलने पर यह हिलते हैं। इनके गिरने की आशंका रहती है। नीचे से कई पोल गल भी गए हैं। एक सप्ताह पहले प्रेमनगर में बिजली के पोल में करंट आने से दो कुत्ते मर गए थे। राहगीर बाल-बाल बच गए थे। विजय नगर में भी पोल में करंट उतरने से तीन महीने पहले दो गाय काल के गाल में समा गई। शहर के पुरानी बस्ती, नई बस्ती, किराना बाजार समेत अन्य स्थानों पर भी पोल जर्जर हैं।
किराना बाजार में तो लगा खंभा काफी झुक गया है। इसके नीचे से वाहन भी नहीं निकल पाते हैं। जाम के हालात बने रहते हैं। अरविंद जैन, पवन वार्ष्णेय, श्याम मुरारी, डा. विपिन जैन, रवि पचौरी, रानू जैन, अनुपम जैन, रामवीर जैन, स्वदेश जैन आदि व्यापारियों का कहना है कि कई बार शिकायत की है, लेकिन सुधार नहीं किया गया है। एसडीओ गोपीचंद्र भास्कर का कहना है कि जल्द ही जर्जर खंभे को बदलवाया जाएगा।