फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Winter, come on six degrees of temperature

पूरे तेवर में सर्दी, छह डिग्री पर आया पारा

Fri, 19 Dec 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज Updated Fri, 19 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Winter, come on six degrees of temperature
कासगंज में गुरुवार के दिन सर्दी अपने पूरे तेवर में दिखी। सुबह से ही वातावरण में घनी कोहरे की चादर छा गई। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुरते रहे। तापमान भी लुढ़कर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। दोपहर 12 बजे बाद निकले सूरज की चमक भी कोहरे की धुंध के आगे फीकी रही।
विज्ञापन




विदित हो कि दो दिन से धूप निकलने से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन गुरुवार को सर्दी फिर से रौ में आ गई । न्यूनतम 10 डिग्री पर रहने वाला तापमान भी लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम पारा भी लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 12 बजे तक घने कोहरे की चादर व गलन भरी सर्दी लोगों की दिक्कतें बढ़ाती रही। घने कोहरे के कारण सर्कुलर रोड पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। वहीं, लोग स्वेटर मफलर, जाकेट से लैस होकर घर से बाहर निकले। ठंड के चलते लोगों के बाजार में न निकलने से बाजार में भी रौनक नहीं देखी गई। जगह-जगह हलवाई आदि की दुकानों पर लगी भट्ठियों और अन्य स्थानों पर जल रहे अलाव आदि पर लोग तापते दिखे।
विज्ञापन




ठंड से कांपते स्कूल पहुंचे बच्चे
कड़ाके की ठंड और कोहरे की धुंध के बीच ठिठुरते हुए स्कूली बच्चे स्कूल पहुंचे। यकायक ठंड बढ़ने से रोज के मुकाबले स्कूलों में बच्चों की संख्या प्रभावित रही। जो बच्चे स्कूल गए वे ठंड से परेशान होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिष्ठानों पर जलते रहे अलाव
गुरुवार को सर्दी का अब तक सबसे अधिक ठंडा दिन होने के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी अलाव जलते रहे। बाजार में अधिकांश दुकानों पर दुकानदारों ने अलाव की व्यवस्था की थी जिस पर दुकानदार ताप कर ठंड से राहत पाते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed