फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will do every action, a country for you...

हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए

Mon, 16 Aug 2021 06:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Will do every action, a country for you...
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम अंकित अग्रवाल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जिले में तिरंगा झंडा शान से लहराया। कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन सहित सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में पौधे भी लगाए गए। हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए..., सारे जहां से अच्छा... आदि देशभक्ति गीत पूरे दिन गूंजते रहे। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने जिलाधिकारी कैंप कार्यालय एवं कलक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्र वितरित किए गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन, विवेक कुमार मिश्र, एएसडीएम राजीव पांडेय, डिप्टी कलक्टर आरके त्यागी, वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इसके अलावा सभी थानों और पुलिस कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ इरफान नासिर खान, आरआई हरपाल सिंह आदि रहे। जिला पंचायत परिसर में जिपं अध्यक्ष रेखा यादव ने ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर दुर्गेश कुमार, सोनी यादव, अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह, अभियंता कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने ध्वजारोहण किया। डीसीबी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश वर्मा, सचिन उपाध्याय, पंकज चौहान, सुशील गुप्ता, कौशलेंद्र राठौर, विनोद भारद्वाज, हरेंद्र राजपूत, संतोष चौहान आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी ने शहीद पार्क में झंडा फहराया। इस दौरान शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास, लल्ला बाबू, मो. अफजाल, मो. आसिफ, मो. शाहरुख, मो. तसब्बुर रहे। अरुणा नगर स्थित श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दुर्वेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रामसेवक, सुखवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, संजीव कुमार, प्रेमलता, अर्चना रहीं। आगरा रोड स्थित ज्ञानदीप विद्या भवन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीलम गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य विमल कौशल सहित मयंक, मोहित, विष्णु, आयुष, रवि, वर्षा, मुस्कान, निधि आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय ओन में प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रधान किशनलाल, रामवती, शासकीय अधिवक्ता यतींद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। भाईचारा एकता समिति ने शहीद पार्क में झंडा फहराया। रोटी बैंक और वृद्धाश्रम में फल, बूंदी वितरित की। इस दौरान संस्थापक शादाब अब्बास, अध्यक्ष पवन वर्मा, निखिल धनगर, पंकज, शिवम, रिंकू, फैजान, आरिफ, प्रशांत, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed