{"_id":"572b867e4f1c1b04575cd2ac","slug":"will-continue-for-a-month-bku-bhanu-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह तक जारी रहेगा भाकियू (भानु) का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह तक जारी रहेगा भाकियू (भानु) का धरना
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 05 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
bku
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं के समाधान कि लिए भाकियू भानु के प्रांतीय कार्यालय इमलिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना एक माह तक जारी रहेगा। तीन जून की महापंचायत में किसान उग्र आंदोलन का निर्णय लेंगे।
भाकियू भानू के प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि अब आंदोलन कोरे आश्वासन पर समाप्त नहीं होगा। प्रदर्शन में क्रमवार तरीके से एक-एक गांव के ग्रामीणों के साथ स्थानीय इकाईयों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। धरना प्रदर्शन उस समय तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री धरना स्थल पर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन नहीं देंगे। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा। बिजली, सिंचाई, पेयजल समस्या के चलते हजारों किसान पलायन को मजबूर हैं। सकरौली रजबाह और उससे निकलने वाले माइनरों मेें पानी नहीं आने से हजारों बीघा भूमि बेकार होती जा रही है। विद्युत बिल दुगना वसूलने के बाद भी विद्युत अव्यवस्था जारी है। नहर बंबों में पानी नहीं आने से तालाब सूखने के अलावा मीठे पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। एक माह तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहने तक प्रदेश के मुखिया नहीं सुनते है तो तीन जून को होने वाली महापंचायत में उग्र आंदोलन का निर्णय होगा। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि भीषण गर्मी में सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम चिकित्सा व्यवस्था पर ध्यान दें। प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आदिल खान, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, कार्यालय प्रभारी अरविंद हरिहर, योगेश प्रताप सिंह, सतेंद्र वीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सुलेमान, राजपाल सिंह, रामेश्वर सिंह, सोरेन सिंह और कालीचरण सिंह मौजूद रहे।