{"_id":"657d9d472491a16cf6086bd4","slug":"wife-instigated-husband-to-commit-murder-by-giving-him-pistol-in-dispute-over-brick-removal-in-etahcity-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: ईंट हटाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी निकाल लाई तमंचा और पति को थमाया, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: ईंट हटाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी निकाल लाई तमंचा और पति को थमाया, गोली लगने से एक घायल
Sat, 16 Dec 2023 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:34 PM IST
सार
एटा में ईंट हटाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच पत्नी ने तमंचा निकालकर पति को थमा दिया। गोली लगने से एक घायल हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जैथरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में 19 नवंबर को युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में घायल के पिता ने शुक्रवार को दंपती सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामला थाना जैथरा क्षेत्र गांव राया का है। गांव निवासी रामदास ने गांव के ही विजय सिंह, इसके भाई कमलेश और इसकी पत्नी चंपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि विजय सिंह आदि ने घर के सामने जमीन पर ईटें रखकर कब्जा कर लिया था। ईंटों को हटाने के लिए पुत्र विपिन व छत्रपाल गए थे। तब आरोपियों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
कमलेश की पत्नी चंपा घर से तमंचा लेकर आई और हत्या करने के इरादे से कमलेश ने विपिन पर गोली चला दी। जो उसके हाथ में लगी। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। वर्तमान में नोएडा में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि युवक को गोली लगी थी। अब तहरीर प्राप्त हुई है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं थाना अलीगंज में कन्हैया शर्मा निवासी मोहल्ला शेखमीरा ने अनमोल उर्फ मोनू निवासी मोहल्ला छेंदालाल गौड़ सहित 5 के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 8 अगस्त को तमंचा व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हत्या करने के इरादे से फायर भी किया गया।