फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   wife died while husband condition critical collided with bike In Etah couple injured another accident

Etah News: बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत... पति की हालत नाजुक; अन्य हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल

Sat, 19 Oct 2024 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

एटा में बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
wife died while husband condition critical collided with bike In Etah couple injured another accident
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पैदल जा रहे दंपती को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। अन्य सड़क हादसे में बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


हादसा थाना व कस्बा मिरहची में पेट्रोल पंप के पास हुआ। मूल रूप से बढ़ौली गांव निवासी रूपराम ने बताया कि शुक्रवार की देर रात पुत्र डोरीलाल और पुत्रवधू लक्ष्मी पैदल एटा जा रहे थे। मिरहची कस्बा में स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पहुंचे तो चिकित्सक ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। वहीं डोरीलाल का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव भदवास के पास शनिवार की सुबह प्रिंस निवासी बरुआ थाना मल्लावन जिला हरदोई को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रिंस ने बताया कि वह और पत्नी मीनू दिल्ली में साथ रहकर नौकरी करते हैं। 


त्योहार पर शनिवार को बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में भदवास गांव के पास अचानक झपकी आ गई। जिसके चलते बाइक डिवाइडर से टकरा गई और हम दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed