फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   wife beat up then husband informed police about robbery In Etah police arrived running

UP News: दिनदहाड़े एक लाख लूट की सूचना पर भागती हुई पहुंची पुलिस, मौके पर जो मिला उसे देख पकड़ लिया माथा

Wed, 17 May 2023 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 07:05 PM IST
सार

UP News: एटा में दिनदहाड़े एक लाख लूट की सूचना पर भागती हुई पुलिस पहुंची। मौके पर जो मिला उसे देखकर वह सिर पकड़कर बैठ गई। 

विज्ञापन
wife beat up then husband informed police about robbery In Etah police arrived running
up police demo, daroga, up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को एक युवक ने पुलिस को फोन किया। बताया कि उसके साथ एक लाख रुपये की लूट हो गई है। दिनदहाड़े लूट की खबर सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। वह भागती हुई मौके पर पहुंची। मौक पर पहुंचकर फोन करने वाले युवक को ढूंढा और जानकारी ली तो जो पता चला उसके बाद पुलिस माथे पर हाथ रखकर वहीं बैठ गई।   

विज्ञापन


मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास का है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे निधौली कलां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विनय कुमार की पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर विनय ने एक लाख रुपये की लूट होने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। 

विज्ञापन

पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पीटा

पुलिस पहुंची तो पूछताछ में सामने आया कि युवक का पत्नी खुशबू पुत्री सुनील कुमार निवासी मिरहची से तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को महिला अपने भाई व अन्य परिजन के साथ कहीं से लौट रही थी। तभी उनको विनय मिल गया। उसे रोककर पिटाई कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की गलत सूचना दी गई

पुलिस को जल्दी मौके पर बुलाने के लिए विनय ने झूठी सूचना दी। बाद में युवक को हिदायत देकर घर जाने दिया। इससे पहले लूट की सूचना मिलने पर पूरे जिला की पुलिस को अलर्ट करना पड़ा। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि लूट की गलत सूचना दी गई। युवक को ऐसी हरकत भविष्य में न करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed