फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife along with brothers poisoned teacher in cold drink

Etah News: पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक में शिक्षक को दिया जहर

Mon, 03 Apr 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Wife along with brothers poisoned teacher in cold drink
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जावड़ा नहर पटरी पर शिक्षक को पत्नी व सालों ने मिलकर कोल्डड्रिंक में जहर दे दिया। इसके बाद उसे वहीं पड़ा छोड़कर कार से भाग गए। परिषदीय शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पत्नी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ुआ निवासी शिक्षक निरंजन सिंह ने अपनी पत्नी रचना, साले नरेंद्र व पवन कुमार, ससुर वीरेंद्र व सास गुड्डी देवी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि पांच मार्च को बुलाने के बाद कार से जावड़ा नहर पर ले गए। यहां पत्नी ने कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद नहर पर ही पड़ा छोड़कर सभी लोग कार से भाग गए।
विज्ञापन

बताया कि पत्नी से करीब चार वर्षों से अनबन चली आ रही है। आठ वर्ष का बेटा आदित्य है। पत्नी व सालों ने फोन करके समझौता करने के लिए पांच मार्च को बुलाया था। कार में बैठाने के बाद नहर पर एकांत में बात करने के लिए ले गए। आरोप है कि योजना के तहत हत्या करने के इरादे से कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन

बताया कि बेहोशी की हालत में था तभी एक बाइक सवार ने सहयोग किया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर इलाज चला और स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद शिकोहाबाद पहुंचा। काफी मंथन के बाद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पत्नी व ससुरालीजन पर कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed