{"_id":"681b5dff9c35ccf9430ffb06","slug":"when-the-wife-refused-to-go-to-bhagwat-the-husband-swallowed-poison-etah-news-c-163-1-eta1001-133264-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भागवत में जाने से नहीं मानी पत्नी तो पति ने निगला विषाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भागवत में जाने से नहीं मानी पत्नी तो पति ने निगला विषाक्त
Wed, 07 May 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 May 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव सिंहपुर में पति के मना करने के बावजूद पत्नी भागवत के निमंत्रण में चली गई। इस पर पति ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया, यहां उपचार चल रहा है।
गांव सिंहपुर निवासी संजय ने बताया कि गांव साहूमई थाना हाथवंत जिला फिरोजाबाद निवासी मौसी के यहां से भागवत कथा का निमंत्रण आया था। इसके अलावा मंगलवार को ही बेटे का स्कूल में प्रवेश भी होना था। इसलिए पत्नी से मना किया कि वहां नहीं जाना है, बेटे का प्रवेश कराना है।
मगर पत्नी ने बात नहीं मानी और वह भागवत कथा की दावत में शामिल होने के लिए चली गई। इसी बात से नाराज होकर उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ी तो फोन कॉल के माध्यम से पत्नी को जानकारी दी। जिसके बाद साला पिंकू सिंहपुर पहुंचा और संजय को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया। संवाद