फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When the car hit the bike while reversing, the driver was beaten and the chain was snatched

Etah News: कार पीछे करते समय बाइक में लगी तो चालक को पीटा, चेन छीनी

Tue, 12 Aug 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
When the car hit the bike while reversing, the driver was beaten and the chain was snatched
एटा। सड़क पर कार पीछे करते समय बाइक से छू गई। इस पर बाइक सवारों ने कार चालक को पीटा और गले में पड़ी सोने की चेन छीन ले गए। पीड़ित ने 6 लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष ने भी 8 लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना जलेसर के गांव मोहनपुर निवासी अंशुल ने बताया कि 6 अगस्त को गांव में कार पीछे कर रहा था। उसी समय नगला दयाराम निवासी श्यामसिंह व मनवीर की बाइक से कार छू गई। यह देखकर माफी मांगने के बाद भी जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देने लगे। गाली देने से मना किया तो श्याम सिंह, लाखन सिंह, योगेंद्र, मोनू, राकेश, खुशाली, ओमप्रकाश लाठी-डंडा, सरिया व पत्थर लेकर दौड़े और जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

जातिसूचक शब्द बोलते हुए पीटने लगे। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग बचाने आए तो आरोपी गले से 12 ग्राम सोने की चेन छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई के कारण सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश ने अर्जुन सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि 6 अगस्त को अर्जुन व उसके साथी एकराय होकर घर में घुस आए। दरवाजा तोड़कर लाठी-डंडा और सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं घर में रखे हुए दो मोबाइल, एक सोने की चेन, दो अंगूठी और सोने की चार चूड़ी निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed