{"_id":"68ee86642f0a60bd4d054cf7","slug":"when-shri-ram-reached-panchavati-the-fear-of-the-sages-vanished-etah-news-c-163-1-sagr1016-140554-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पंचवटी में पहुंचे श्रीराम तो ऋषियों का भय मिटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पंचवटी में पहुंचे श्रीराम तो ऋषियों का भय मिटा
Tue, 14 Oct 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
मेहता पार्क में रामकथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
एटा। मेहता पार्क में चल रही रामकथा के दौरान मंगलवार को भगवान श्रीराम के वनवास संबंधी प्रसंगों का वर्णन किया गया। बताया गया कि जब भगवान श्रीराम पंचवटी पहुंचे तो ऋषियों के सभी भय मिट गए।
अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में रामकथा अमृत महोत्सव एवं पर्यावरण सुरक्षा यज्ञ का आयोजन चल रहा है। इसके 10वें दिन मंगलवार को प्रयागराज से पधारे कथा व्यास पंडित शिवम शुक्ला जी महाराज ने कहा कि जब ते राम कीन्ह तहँ वासा, सुखी भए मुनि बीती त्रासा। रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने लिखा है कि प्रभु श्रीराम ने जब पंचवटी में निवास किया तो ऋषियों का भय समाप्त हो गया और सभी प्राणी सुख में जीवन व्यतीत करने लगे अर्थात श्रीराम जहां निवास करते हैं वहां सभी दुखों का नाश हो जाता है।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. निर्मल शास्त्री महाराज ने बताया कि बुधवार को 11वें दिन प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद कथा का समापन किया जाएगा। श्रीराम परिवार मित्र मंडली के मुख्य संरक्षक सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ बॉबी व सभी पदाधिकारियों ने व्यासपीठ का पूजन कर आरती उतारी। प्रसाद रूपी भोजन भंडारा जगदीश ट्रेडर्स, अजय गुप्ता गोल्डी एवं विजय गुप्ता खाद वितरक के सौजन्य से हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा सुनी। अभा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जैथरा चेयरमेन विवेक गुप्ता, अनुपम गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर गहलौत, यातायात प्रभारी अनिल वर्मा, सोविल गुप्ता, प्रेमीराम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।