{"_id":"66f2f2fba65935c78c09ea86","slug":"when-he-did-not-give-money-for-liquor-he-beat-his-wife-and-made-her-bald-etah-news-c-163-1-eta1001-123347-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शराब के लिए नहीं दिए रुपये तो पत्नी को पीटकर किया गंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शराब के लिए नहीं दिए रुपये तो पत्नी को पीटकर किया गंजा
Tue, 24 Sep 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने पति को शराब के लिए रुपये नहीं दिए। गुस्साए पति ने उसको बुरी तरह से पीटा। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो सोते समय महिला के सिर के बाल काटकर गंजा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव हरसारी निवासी गुड़िया उर्फ नूरी ने बताया कि उसका पति साबिर शराब पीने का आदी है। शराब पीने से मना करने पर आए दिन गाली-गलौज करते हुए पीटता है। सोमवार की शाम को साबिर ने शराब के लिए रुपये मांगे तो महिला ने मना कर दिया। इसके बाद घर से चला गया और रात में लौटा। तब तक महिला सो चुकी थी, सोते समय ही उसने महिला के सिर के बाल काटना शुरु कर दिए। जब तक वह कुछ समझ पाती साबिर ने उसकाे गंजा कर दिया।
महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके में फोन के माध्यम से दी। वह लोग आए और महिला को अपने साथ लेकर चले गए। महिला के भाई मतीन निवासी नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी पति को पकड़ लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। महिला की ओर से अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।