{"_id":"671d2c270a6e9854a7086d52","slug":"when-father-did-not-buy-a-tractor-he-tried-to-commit-suicide-by-consuming-pesticide-etah-news-c-163-1-eta1001-124955-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिता ने नहीं खरीदा ट्रैक्टर तो कीटनाशक खाकर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिता ने नहीं खरीदा ट्रैक्टर तो कीटनाशक खाकर जान देने का किया प्रयास
Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची के गांव दतेई में पिता ने ट्रैक्टर नहीं खरीदा, तो बेटे ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उपचार चल रहा है।
दतेई निवासी सागर तोमर ने बताया कि तहेरे भाई अभिषेक तोमर ने शुक्रवार की देर शाम फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा खा ली। हालत खराब होने पर जानकारी हुई तो उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार चल रहा है। घरवालों के पूछने पर अभिषेक ने बताया कि पिता संजय तोमर किसान हैं। उन्होंने दिवाली से पहले नया ट्रैक्टर लेने की बात कही थी। अब वह ट्रैक्टर लेने से मना कर रहे हैं, जिस वजह से गुस्सा आ गया। उसी के चलते मैंने कीटनाशक खा लिया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।