{"_id":"62545bd90b085135952508b2","slug":"wheat-purchase-even-after-11-days-69-centers-did-not-buy-etah-news-agr5298919117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद : 11 दिन बाद भी 69 केंद्रों पर नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद : 11 दिन बाद भी 69 केंद्रों पर नहीं हुई खरीद
विज्ञापन
निधौली के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचा किसान ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुए 11 दिन बीत गए हैं, लेकिन 69 केंद्र ऐसे हैं, जहां अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। कुल 72 में से महज तीन केंद्रों पर ही खरीद हुई है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जा चुकी है। इसके लिए जिले में 72 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस बार गेहूं खरीद में सरकार ने बीते वर्ष की तुलना में 45 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य बढ़ाया है।
जिसके बाद क्रय केंद्रों पर 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद की जा रही है। जहां किसानों को 20 रुपये पल्लेदारी के देने पड़ रहे हैं। ऐसे में उसे 1995 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान हो रहा है। जबकि मंडी में 2030 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आढ़ती किसानों का गेहूं खरीद रहे हैं। इसके चलते क्रय केंद्रों का आलम यह है कि अब तक सिर्फ तीन केंद्रों पर 140 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा सकी है।
400 किसानों ने कराया पोर्टल पर पंजीकरण
गेहूं खरीद के लिए जिले में अब तक 400 किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। वहीं अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने की बात कही जा रही है।