फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wheat Crop Affected by Unseasonal Rain and Hailstorm

Etah News: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की फसल प्रभावित

Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wheat Crop Affected by Unseasonal Rain and Hailstorm
एटा। मार्च माह में हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने राहत प्रक्रिया तेज कर दी है। खेत-खेत सर्वे के आधार पर तैयार रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें कुल 709 किसान मुआवजे के लिए पात्र पाए गए हैं। इन किसानों के खातों में 4 मई तक आर्थिक सहायता राशि मिल सकती है।
विज्ञापन




ओलावृष्टि के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि विभाग के टोल-फ्री नंबर पर फसल क्षति की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने लगातार गांव-गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन तैयार किया। उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि पात्र किसानों के दस्तावेज का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 4 मई तक सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने यह भी कहा कि शेष किसानों की सूची तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे के दौरान किसी पात्र किसान को मुआवजे से वंचित न किया जाए और फसल नुकसान का आकलन पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed