{"_id":"677036953c6c5aace504b6dd","slug":"wheat-and-potato-crops-will-benefit-from-light-rain-etah-news-c-163-1-eta1001-127544-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हल्की बरसात से गेहूं और आलू की फसल को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हल्की बरसात से गेहूं और आलू की फसल को होगा फायदा
Sat, 28 Dec 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार की रात में बरसात हुई तो शनिवार भी दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बारिश से किसान खुश हैं। गेंहू व आलू की फसल को फायदा होने की बात कह रहे हैं। बताया कि अगर अधिक बरसात या ओलावृष्टि हुई तो फसलों में नुकसान होगा। हालांकि, पूर्वानुमान की मुताबिक जिले में इस तरह की आशंका नहीं है। सोमवार को फिर बूंदाबांदी होने की संभावना जरूर है।
जिले के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार की रात रुक-रुककर बरसात हुई। इसके कारण मौसम में नमी बढ़ गई। जो कि गेहूं और आलू की फसल के लिए लाभदायक है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिन से सुबह-शाम ठंड पड़ रही थी और दिन में मौसम गर्म हो जाता है। सर्दी नहीं बढ़ेगी तो रबी की फसलों की पैदावार पर प्रभाव पड़ेगा। गेहूं की फसल तभी बढ़ती है जब हल्की बरसात (मावट) हो जाए और मौसम थोड़ा सर्द हो। जिस प्रकार से शुक्रवार की रात में बरसात हुई है और शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे, यह किसानों के लिए संजीवनी की तरह हैं।
बताया कि गेहूं, आलू, मटर, सरसों सहित रबी की अन्य सभी फसलों में इस बरसात से लाभ होगा। आलू इस समय कच्चा है और गेंहू की फसल भी पानी चाह रही है। इसके साथ ही जो किसान सब्जी की खेती करते हैं वह विशेष ध्यान रखें कि खेत में पानी का भराव न हो। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि हाल-फिलहाल तेज बारिश या ओलावृष्टि का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सोमवार को फिर बूंदाबांदी हो सकती है। जो फसलों के लिए फायदे की ही बात है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हवा लगातार चल रही है, ऐसे में कोहरा होने की भी संभावना नहीं है।