{"_id":"64a5a5ebf7c162ddbb0c2d55","slug":"west-bengal-police-arrested-merchant-navy-personnel-accused-of-rape-etah-news-c-163-1-sagr1017-1833-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दुष्कर्म के आरोपी मर्चेट नेवी कर्मी को पकड़ ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दुष्कर्म के आरोपी मर्चेट नेवी कर्मी को पकड़ ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस
Wed, 05 Jul 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम बुधवार को एटा आई और दुष्कर्म के आरोपी मर्चेंट नेवी कर्मी को पकड़कर ले गई। आरोप है कि उसने तैनाती के दौरान शादी का झांसा देकर जिला हावड़ा की युवती के साथ दुष्कर्म किया था। टीम ने दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ललहट मूल निवासी नीतेश कुमार हाल निवासी शहर के मोहल्ला लालपुर को पश्चिमी बंगाल पुलिस पकड़कर ले गई है। जिला व महिला थाना हावड़ा की उप निरीक्षक प्रियंका मंडल ने बताया कि आरोपी की करीब एक वर्ष पूर्व हावड़ा में तैनाती थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के संपर्क में आया। बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती को बताया कि वह अविवाहित है, जबकि आरोपी शादीशुदा है। युवती को जब पता चला तो उसने शादी करने के लिए कहा। इस पर आरोपी अपना स्थानांतरण कराकर भाग आया।
उप निरीक्षक ने बताया कि करीब 6 माह पहले महिला थाना हावड़ा में युवती ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से ही गिरफ्तारी के प्रयास में लगे हुए थे। बुधवार को एटा आकर कोतवाली नगर पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। अदालत से रिमांड लेने के बाद पश्चिमी बंगाल लेकर जा रहे हैं। वहीं कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस आई, उसका पूरा सहयोग किया गया। आराेपी पकड़ लिया गया है और पुलिस लेकर गई है।