फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Went to see off after the second marriage, when the first wife also arrived, there was a ruckus

Etah News: दूसरे निकाह के बाद विदा कराने गया, पहली बीवी भी पहुंची तो मचा बवाल

Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Went to see off after the second marriage, when the first wife also arrived, there was a ruckus
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा में एक व्यक्ति दूसरा निकाह कर विदा कराने पहुंच गया। जानकारी मिलने पर पहली बीवी भी अपने माता-पिता के साथ जा पहुंची। इस पर बवाल खड़ा हो गया। महिला ने पति सहित 8 के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना निधौली कलां के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी शाहीन पुत्री नवी हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नौशाद निवासी गली नंबर 7 नेहरू विहार नई दिल्ली के साथ 14 जून 2015 को उसका निकाह हुआ था। 7 वर्ष का एक पुत्र है। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति प्रताड़ित करता आ रहा था। इसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। आरोप है बिना तलाक के ही पति ने जिन्हैरा निवासी जमालुद्दीन की पुत्री रोशनी से दूसरा निकाह कर लिया और 2 अगस्त को विदा कराने की सूचना मिली।
विज्ञापन



इस पर मैं गांव जिन्हैरा पहुंची और विरोध जताया। जमालुददीन, इसके पुत्र शहरूददीन व मेहरूददीन, पत्नी शमशीरन ने गालियां देने शुरू कर दिया। पति सहित सभी लोगों ने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग आ गए और बचाया। किसी तरह से जान बचाकर थाने पहुंची। महिला की ओर से पति, रोशनी, इसके माता-पिता व दोनों भाई, अपनी सास हमदुल निशा, महमूद अली के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि बिना तलाक के ही दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। विदा कराने के दौरान पत्नी विरोध जताने पहुंची तो उसकी हत्या का प्रयास किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed