{"_id":"602eade18ebc3e150130c922","slug":"weddings-and-marriage-took-place-in-the-same-pandal-etah-news-agr481248611","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही पंडाल में हुईं शादियां और निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही पंडाल में हुईं शादियां और निकाह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हवन में आहुति देते दंपती ।
- फोटो : ETAH
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद रोड स्थित समर्पण सेवाधाम गेस्ट हाउस में 120 गरीब जोड़ों की शादी और चार का निकाह संपन्न कराया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, माल्यार्पण करके किया। पंडाल में गंगा यमुनी तहजीब के तहल वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य जहां विवाह की रस्में हुईं वहीं काजी ने निकाह पढ़वाया।
डीएम डॉ. विभा चहल ने कहा कि जनपद में गरीब कन्याओं, वरों की शादी एक ही मंडप में कराने का प्रदेश सरकार का निर्णय सराहनीय है। इससे जनपद के प्रत्येक पात्र जोड़े को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये प्रति जोड़ा खर्च किया जाता है।
डीएम ने सभी नवदंपती को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य एवं उनकी टीम ने रीति से वर-वधू को हवन कुंड के सामने मंत्रोच्चारण के बीच परंपरागत ढंग से विवाह कार्यक्रम कराया। समारोह के दौरान 120 हिंदू जोड़े एवं 04 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। इस दौरान सीडीओ अजय प्रकाश, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, डीपीओ संजय सिंह रहे।