फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Weather fluctuations increase pain patients

Etah News: मौसम के उतार-चढ़ाव ने बढ़ाए दर्द के मरीज

Wed, 06 Mar 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Mar 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Weather fluctuations increase pain patients
एटा। मौसम में बार-बार आ रहे उतार चढ़ाव ने दर्द के मरीज बढ़ा दिए हैं। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या लेकर प्रतिदिन 70-80 मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। जबकि इससे पहले यह संख्या 40-50 रहती थी।
विज्ञापन

मौसम ठंडा होने पर नसों व मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में अकड़न होने से समस्या बढ़ती है। इन दिनों तापमान में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। बरसात के बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम और ठंडा हुआ है। ऐसे में लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ी हैं। यही वजह है कि मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉ. ईसान अहमद ने बताया कि बदलते मौसम में कई लोगों में दर्द की समस्या बढ़ती है। जोड़ों में अकड़न की समस्या हो जाती है। बताया कि अक्सर एक ही अवस्था में लंबे समय तक बैठे रहने से समस्या ज्यादा होती है। लोग कंप्यूटर-लैपटॉप पर काम करते समय या टीवी देखते समय एक ही अवस्था में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मोबाइल चलाते समय गर्दन झुकाए रहना सर्वाइकल संबंधी समस्या पैदा कर सकता है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि थोड़े-थोड़े समय बाद अपनी सीट से उठकर कुछ टहल लें। कंप्यूटर-लैपटॉप को सिर के उचित लेवल में रखें। गर्दन झुकाकर मोबाइल का प्रयोग या दुपहिया वाहन चलाते समय कंधे और कान से दबाकर मोबाइल पर बात न करें। हरी सब्जियां, पौष्टिक आहार अधिक लें। प्रतिदिन हल्के व्यायाम, योग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed