{"_id":"5f245a3f8ebc3e63a145c462","slug":"weather-etah-news-agr4529659135","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमग्न
विज्ञापन
बारिस के चलते ठंडी सड़क पर हुआ जलभराव
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। त्योहारों से पूर्व हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। एक तरफ मौसम सुहाना हो गया। वहीं शहर में कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा। रेलवे रोड और ठंडी सड़क पर सीवर लाइन की खोदाई के चलते लोगों को निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। कीचड़ और फिसलन के चलते लोग रपटते रहे।
शुक्रवार को दोपहर में हुई बारिश के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में पानी भर गया। जिस कारण व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मूसलाधार हुई बारिश से गली-मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ा। करीब दो घंटे की बारिश में पूरा शहर ताल-तलैया में तब्दील हो गया। शहर की रेलवे रोड, जीटी रोड, ठंडी सड़क पर बारिश का पानी भर गया।
दुकानों में भरा पानी
शुक्रवार की बारिश से शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, सुभाष मूर्ति बाजार, हाथी गेट, बाबूगंज सहित गांधी मार्केट में पानी भर गया। गांधी मार्केट सहित शहर के सघन इलाकों में पानी कई दुकानदारों की दुकानों में चला गया। इससे उन्हें अपना सामान बचाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
मोहल्लों में हुआ बुरा हालत
बाजार के साथ ही गली-मोहल्लों का भी बुरा हाल हो गया। शहर के नई बस्ती, पोता नगला, इस्लाम नगर आदि इलाकों में पानी भर गया। लोग इस दौरान घरों में कैद होकर रह गए, जबकि शिकोहाबाद रोड पर सड़क पानी से लबालब हो गई।
लोगों ने लिया बारिश का आनंद
मानसून में इस वर्ष पड़ी झमाझम बारिश का लोगों न जमकर लुत्फ भी उठाया। लोग छतों और गलियों सहित सड़क पर निकलकर बारिश में भीगे। वहीं बच्चों ने भी बारिश में नहाकर आनंद उठाया।