{"_id":"650739b7f9fa5af13a009e62","slug":"wearing-a-policemans-cap-made-the-video-viral-it-was-costly-report-etah-news-c-163-1-sagr1017-5459-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोतवाल की टोपी लगाकर वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोतवाल की टोपी लगाकर वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, रिपोर्ट
Sun, 17 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजा का रामपुर थाना कार्यालय में बैठकर कोतवाल की टोपी लगाकर वीडियो बनाई गई। बाद में वीडियो को वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर टोपी लगा युवक वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया। शनिवार की देर शाम कोतवाल ने दो लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पांडेय ने थाना कार्यालय की मेज पर रखी टोपी (पी कैप) लगाकर वीडियो वायरल करने वाले अर्जुन सिंह राठौर निवासी राजा का रामपुर और रिषभ चौहान निवासी कनेसर थाना पटियाली जिला कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 15 सितंबर को कोतवाल की टोपी लगाकर इन लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल की। इसको सोशल मीडिया पर देखा गया तब जानकारी हो सकी। इसके बाद फोटो की पहचान कराई तो दोनों युवकों के नाम सामने आए। अर्जुन पूर्व चेयरमैन का नाती बताया जा रहा है।