फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   We have not seen the bottom of the river systems

गंगा की तलहटी में नजर नहीं आई व्यवस्थाएं

Fri, 24 Feb 2017 12:28 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 24 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
We have not seen the bottom of the river systems
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर में गुरुवार को कांवड़ियों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि नगर की यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लहरा गंगा घाट पर यातायात व्यवस्था बनाने में प्रशासन फेल रहा, जबकि नगर में जगह जगह वाहनों की नो एंट्री करने से कांवड़ियों के जत्थे आसानी से निकलते नजर आए।

लहरा गंगा घाट पर कांवड़ियों की यातायात व्यवस्था पुलिस फेल नजर आई। तलहटी में व्यवस्था बनाने को पुलिस कर्मी नजर नहीं आए। केवल घाट पर सोरों तिराहे पर व मार्ग पर ही पुलिस सक्रिय नजर आ रही थी। तलहटी में जहां तहां वाहन पार्क होने के कारण घाट पर जाने के लिए रास्ते बंद हो रहे थे। वहीं धूल का गुबार जबरदस्त तरीके से उड़ रहा था। जिससे कावडिय़ों को निकलने में दिक्कतें हो रहीं थी। रास्ते में पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं थी, जिससे धूल के गुबार उड़ते रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों को रोक दिया था। लेकिन यात्री वाहनों का आवागमन जारी थी। जिससे नदरई गेट चुंगी, मालगोदाम चौराहा, बिलराम गेट, तीर्थ नगरी सोरों के तिराहे पर जाम और भीड़ के हालात थे। जहां पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। नगर की सीमा में तो दो पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा को भी पुलिस रोक रहीं थी। मुख्य मार्गों पर वाहनों को रोकने से गलियों में दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed