फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   We did not recover from one rain, the other left us breathless

Etah News: एक बारिश से उबरे नहीं, दूसरी ने कर दिया बेदम

Sat, 12 Apr 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
We did not recover from one rain, the other left us breathless
एटा। किसानों पर मौसम का कहर टूटा है। बुधवार रात हुई बरसात से वो अबर नहीं पाए थे, शुक्रवार रात आंधी-बरसात के साथ ही ओलावृष्टि ने उन्हें बेदम कर दिया। खेत में पड़ी कटी हुई फसल भीगकर बर्बाद हो गई है। वहीं आंधी की वजह से भूसा उड़ गया। कृषि विभाग करीब 10 फीसदी क्षति मान रहा है। जबकि किसानों का कहना है कि 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम ने बृहस्पतिवार की रात अचानक करवट ली थी। धूल भरी आंधी और बरसात ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार को दिन भर किसान अपनी बर्बाद फसल का आकलन लगा ही रहे थे कि रात में फिर से मौसम की मार ने सब कुछ अस्तव्यस्त कर दिया। खेतों में पानी भर गया, कटी पड़ी गेंहू की फसल डूबकर भीग गई। किसान मुन्ना लाल ने बताया कि गेहूं की फसल को बहुत नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

पिलुआ क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी किसान प्रताप सिंह ने बताया खेतों में कटी पड़ी फसल बरसात के पानी में भीग रही थी। उसे ढकने के लिए परिवार सहित वहां पहुंचे। लेकिन बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के कारण जल्दी-जल्दी फसल को ढककर चले आए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि कटी पड़ी फसल को नुकसान हुआ है। जो फसल अभी कटी नहीं है, उसे नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed