{"_id":"6a2464609f7d5f2ecf00f578","slug":"waterlogging-on-the-road-due-to-the-drain-being-blocked-by-a-wall-etah-news-c-163-1-eta1003-151644-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दीवार लगाकर नाली बंद करने से सड़क पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दीवार लगाकर नाली बंद करने से सड़क पर जलभराव
Sat, 06 Jun 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलेसर की ग्राम पंचायत बदनपुर काजीपुर के गांव पहाड़आलमपुर में भरा गंदा पानी। संवाद
जलेसर। क्षेत्र के गांव पहाड़मलपुर में एक परिवार ने दीवार लगाकर नाली को पूरी तरह बंद कर दिया है। नाली बंद करने से गंदा पानी सड़क पर बहकर एकत्रित हो रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पार्टल पर किए जाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
गांव पहाड़मलपुर के सत्यप्रकाश, सतीशचंद्र, सुरेश कुमार, उमाशंकर, मुकेश कुमार, श्यामवीर सिंह, सूरजपाल, सुरेश कुमार, रामवीर सिंह, मुनेश सहित अनेक ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत की है। शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के राजकुमार, उसके पिता भुजवीर सिंह ने विरोध के बाद भी नाली पर दीवार लगाकर गंदे पानी की निकासी बंद कर दी है। इससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। साथ ही जलभराव होने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी गांव के छोटे बच्चों-महिलाओं और बुजुर्ग को हो रही है। क्योंकि जलभराव के साथ ही राजकुमार ने नाली बंदकर अपने पशु बांधना शुरु कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीएम प्रशासन संगमलाल ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को पर भेजकर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही तत्काल बंद नाली को खुलवाने को कहा है।