{"_id":"64fdfe7c8783834abb002fc6","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-rain-problems-increased-etah-news-c-163-1-eta1001-5122-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बरसात से शहर में जलभराव, बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बरसात से शहर में जलभराव, बढ़ीं मुश्किलें
Sun, 10 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार से रुक-रुककर हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। शुक्रवार और शनिवार को रिमझिम बरसात हुई। वहीं रविवार को झमाझम बरसात होने से गांव से लेकर शहर तक लोग परेशान दिखाई दिए। वहीं सब्जी तथा मक्का, बाजरा की फसल करने वाले किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रहीं थीं। हालांकि धान की फसल करने वाले किसान खुश दिखाई दे रहे थे।
शहर में बरसात की वजह जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रेमनगर, शिवगंज, मेडिकल कॉलेज, रेलवे रोड, बाबूगंज, कचहरी रोड, अरुणा नगर, शांतिनगर, सब्जी मंडी सहित तमाम स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया। इसके अलावा शराब सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से लोग गिरते नजर आए।
-- -- -- -- -- -- --
कई जगह हुआ जलभराव
जलेसर। दोपहर बाद जोरदार बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कोतवाली परिसर, मोहल्ला दुर्गानगर, नकटा कुंआ, पंसारियान, पोस्तीखाना में अधिक जलभराव हो गया। लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
गोभी-मक्का की फसल को नुकसान
अलीगंज। दो दिन से हो रही बरसात की वजह से गोभी और मक्का की फसल को नुकसान हो रहा है। ग्राम अगौनापुर के मेघ सिंह, जाजालपुर के मोनू मिश्रा आदि किसानों का कहना है कि बरसात के कारण गोभी की फसल पीली पड़ जाएगी और उसमें कीड़े पड़ने की आशंका बढ़ जाएगी। किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
कस्बे में दिखा तालाब जैसा नजारा
सकीट। झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हाे गया। वहीं कस्बे में तालाब जैसा नजारा बन गया। बाजार क्षेत्र से बारिश का पानी मोहल्ला काजी से गुजरते हुए नाले में होकर तालाब तक जाता है। लेकिन मोहल्ला काजी व पीपल अड्डा के समीप मोहल्ला खरा में सड़क नीची होने के कारण बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है। संवाद