{"_id":"1daca3b35c801b9abec1732990dbbedf","slug":"was-hoisting-the-national-flag-at-government-offices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 16 Aug 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने 68वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनगिनत कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली है। आज प्रदेश, देश दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन कुछ लोग आजादी का मतलब सही रूप से नहीं समझ पा रहे हैं, गलत दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। आजादी का सही मतलब है हम सभी आजाद हैं, लेकिन हमारी आजादी से किसी अन्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए जो शहीद हुए थे आज उन सभी को याद करने का दिन है। स्वतंत्रता दिवस का संदेश दूर तक जाना चाहिए, विकास के पथ पर चलना है, सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही मायने में आजादी तभी है जब जनता को पूर्ण ईमानदारी के साथ उनका हक मिले। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश पाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वीपी सिंह, एएसडीएम पीके सक्सेना, सुनील कुमार यादव, अरूण सक्सेना, सुशील श्रीवास्तव, शिवम कुमार जैन आदि ने देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने के लिए सभी से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत बनाए जाने का आह्वान किया। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सभा से पहले जिलाधिकारी निधि केसरवानी द्वारा ध्वज फहराया गया। इस दौरान प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा आज हिमालय की चोटी से, फिर हमने ललकारा है दूर हटो ए दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है नामक गीत प्रस्तुत कर सभी की तालियां बटोरी। इसके बाद कलक्ट्रेट कर्मचारी हाकिम सिंह आदि द्वारा राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत करने वाली कालेज की छात्रा मुस्कान, दीक्षा, प्रिया, नेहा, काजल आदि को जिलाधिकारी ने एक हजार रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने जनगणना 2011 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोमल सिंह लेखपाल अलीगंज को रजत पदक, रामचंद्र लेखपाल अलीगंज को कांस्य पदक, रवीश दीक्षित लेखपाल एटा को कांस्य पदक, शैतान सिंह लेखपाल को रजत पदक, वेदप्रकाश मिश्रा को रजत पदक, शशिकांत सहायक अध्यापक को कांस्य पदक के अलावा बाबूलाल सहायक अध्यापक आदि कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
इसके अलावा पुलिस लाइन में एसएसपी एसके वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद थे। जनपद न्यायाधीश केके शर्मा ने जनपद न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया। अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राधेश्याम आदि मौजूद थे। नगरपालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर कार्यवाहक ईओ सोबरन सिंह, जितेंद्र गुप्ता, भीष्म सिंह, दिनेश उर्फ साबिर अली, साजिद अली, मो. असलम, शीटू, सुरेंद्रपाल गुप्ता, वीरेंद्र पाठक, रामेश्वर दयाल, जगदीश सिंह, मिसवाहउद्दीन, अतर सिंह आदि मौजूद थे। वहीं मेहता पार्क में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह छह बजे कलक्ट्रेट से प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर में घूमती हुई मेहता पार्क पहुंचकर समाप्त हो गई। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि, बीएसए शौकीन सिंह यादव, प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।