Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Warning of siege of SDM office on 5 April

Etah News: 5 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी

Tue, 25 Mar 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Warning of siege of SDM office on 5 April
जलेसर तहसील में धरना के दौरान बोलते प्रतिपाल सिंह। - फोटो : जलेसर तहसील में धरना के दौरान बोलते प्रतिपाल सिंह।
जलेसर। समस्याओं के समाधान के लिए किसानों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर 5 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे ऑल इंडिया किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सोहन सिंह कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की अनेक गंभीर समस्याएं हैं। जिनको तहसील प्रशासन सुलझाने की बजाए उलझाता रहता है। दबाव बनने पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बाद में फिर वही कहानी शुरू हो जाती है। किसान नेता सोवरन सिंह ने कहा कि तहसील में किसानों का शोषण किया जा रहा है। निजी स्कूल संचालकों की मदद से पुस्तक विक्रेता अभिभावकों को शोषण कर रहे हैं। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गांव में छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन

तहसील महासचिव प्रतिपाल सिंह ने कहा कि विधवाओं तथा दिव्यांगों के लिए आवास आवंटित किए जाएं। पशुपालकों के लिए पशु शेड उपलब्ध कराए जाएं। मोहम्मदपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। किसानों की समस्याओं के लिए अलग से एक काउंटर की व्यवस्था की जाए। इस काउंटर पर किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। भीकम सिंह, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, भगवान सिंह बघेल, नाथूराम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed