फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Warning given to remove encroachment by making announcement

Etah News: मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने को दी चेतावनी

Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Warning given to remove encroachment by making announcement
जैथरा। नगर पंचायत ने शुक्रवार और शनिवार को मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर अभियान में सामान जब्त कर लिए जाने के साथ ही जुर्माने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


लगातार दो दिन नगर पंचायत के लाउडस्पीकर से मुनादी कराने पर भी अतिक्रमण करने वालों पर कोई असर नहीं है। शुक्रवार को मुनादी के बाद भी शनिवार को सड़कों की पटरी पर पहले की तरह अतिक्रमण रहा। कस्बे से गुजरे एटा-अलीगंज मुख्य मार्ग की पूरी पटरी अक्रिमण की जद में है। कुछ लोगों ने स्थायी अतिक्रमण कर रखा है। सड़क की पटरी पर लकड़ी और लोहे के खोखे रखे हैं। पक्की दुकान वाले पटरी पर सामान सजाते हैं। इस मार्ग पर पुलिस थाना, ब्लॉक भवन एवं कॉलेज होने पर आवागमन भी अधिक रहता है। थाने के आस-पास पटरी पर फड़ लगाने वालों ने मिट्टी डालकर चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। ईओ कृष्ण कुमार सरल ने बताया कि लोगाें को समय दिया गया है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नगर पंचायत हटवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed