फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Warning against taking out Tazia processions taller than 11 feet.

Etah News: 11 फीट से अधिक ऊंचे ताजिए न निकाले जाने की चेतावनी

Thu, 18 Jun 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Warning against taking out Tazia processions taller than 11 feet.
अलीगंज। मोहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को थाने में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक बुलाई गई। इसमें क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि 11 फीट से ऊंचे ताजिए निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा 23 जून से 26 जून तक मोहर्रम के आयोजन होंगे। मोहर्रम पर विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिए जाने को कहा गया है। जिससे जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा विभिन्न मोहल्लों में जलभराव, गंदगी एवं साफ-सफाई संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को पालिका प्रशासन से कहा गया है। उन्होंने कहा मोहल्ला मेवतियान, मोहल्ला काजी तथा कुंचा दायम खां सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में मौजूद लोगों से उन्होंने प्रेम से पर्व मनाने की अपील की। बैठक में बसपा नेता जुनैद मियां, पालिका के ईओ कृष्णकांत सरल, विद्युत निगम के जेई अतर सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed