फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ward 23 had a biggest population

वार्ड 23 में सबसे अधिक आबादी है शामिल

Fri, 27 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 27 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किए गए परिसीमन में 12 वार्ड ही ऐसे हैं जो मानक को पूरा कर रहे हैं। परिसीमन में सबसे अधिक आबादी वाला वार्ड 23 है। जबकि वार्ड 13 में सबसे कम आवादी शामिल हुई है। 
विज्ञापन



जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 192133 परिवार रहते हैं। इन परिवारों की आबादी  11,58,347 है। इस आबादी  को 23 वार्डों में बांट कर नया परिसीमन किया गया है। शासन से 50 हजार की आबादी  के मानक के आधार पर वार्डों के परिसीमन की प्रस्तावित सूची तैयार करने के बाद इसे जारी किया गया है। इस मानक को 12 वार्ड ही पूरा कर रहे हैं। 52871 की आबादी के साथ वार्ड 23 सबसे अधिक आबादी वाला वार्ड है। इन वार्डों की आबादी 50 हजार से अधिक है। शेष 11 वार्ड इस मानक को पूरा नहीं कर पा रहे। ये वार्ड 50 हजार से कम आबादी वाले वार्ड हैं। इनमें सबसे कम आबादी  वार्ड 13 की है। इस वार्ड में 47360 आबादी  शामिल है। जिला पंचायत परिसर में सूची चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन




क्षेत्र पंचायतों के वार्डों को शामिल करके जिला पंचायत के वार्ड की प्रस्तावित सूची तैयार कराई गई है।
जो वर्तमान जिला पंचायत सदस्यों को भी उपलब्ध कराई गई है। 28 मार्च से 3 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। -डा. सरनजीत कौर जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed