फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voting took place amid tight security arrangements

Etah News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान

Wed, 08 May 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Voting took place amid tight security arrangements
एटा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में एटा लोकसभा की मारहरा व सदर और आगरा सीट के लिए जलेसर विधानसभा में मंगलवार को वोट डाले गए। इस दौरान प्रशासन अलर्ट रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहा। मतदान केंद्रों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती रही।लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान केंद्रों पर मोबाइल लेकर पहुंचे मतदाताओं के मोबाइल फोन केंद्र के बाहर ही रखवाए। पहचान पत्र की जांच के बाद ही मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतदान के बारे में जानकारी ली। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और जांच के बाद ही मतदाताओं को केंद्रों पर प्रवेश के निर्देश दिए थे। जिले के आला अधिकारी दिन भर मतदान केंद्रों के चक्कर लगाते रहे। लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने बूथों की निगरानी की।
विज्ञापन

----------------
आईजी ने लिया मतदान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर दोपहर में जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेंटिस गर्ल्स कॉलेज में बनाए गए आदर्श बूथ का निरीक्षण किया। कहा कि पूरे मंडल में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। कहीं से किसी प्रकार की समस्या होने की कोई सूचना नहीं है। लोकसभा क्षेत्र एटा व आगरा सीट के जलेसर में जिले के आला अधिकारियों ने पूरे दिन दौरा किया। मतदान केंद्र पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके चलते शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed