फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voters will be voting on the day the new oath

मतदाता दिवस पर नए मतदाता लेंगे शपथ

Sat, 23 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 23 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Voters will be voting on the day the new oath
मतदाताओं को जागरूक  करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस राजकीय प्रदर्शनी में मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को स्कूली बच्चे रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश देंगे। साथ ही जिलाधिकारी अजय यादव यहां पर नये मतदाताओं को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की तैयारी चल रही है। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता दिवस के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में जागरूक करने के लिए रंगोली, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार भारती ने बताया कि उक्त दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान कोई भी मतदाता नि:शुल्क मतदाता सूची को देख सकता है। इसी संबंध में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरी ने इस संबंध में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की शनिवार को बैठक आयोजित की है। इसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। वर्तमान में जिले में करीब 1215546 मतदाता हैं। इसमें अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 3,27,400, एटा सदर में 3,16,270, मारहरा में 2,94,774 और जलेसर में 2,77,102 मतदाता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed