फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   voter list

मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसम्बर को होगा

Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
voter list
जिला निर्वाचन कार्यालय पर निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आगामी पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुखलाल भारती ने पंचायत निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वृहद पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट तैयार कर मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची निरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसील कार्यालय, विकासखंड कार्यालय, ग्राम पंचायत सचिव पर 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची में छूटे नामों को और एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-2 भरकर जमा कराए जा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम अथवा किसी प्रविष्टि के संशोधन हेतु प्रपत्र-3 भरकर जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मतदाता सूची में नाम अथवा किसी प्रविष्टि पर आपत्ति अथवा नाम कटवाने हेतु प्रपत्र-4 भरकर जमा किया जा सकता है। प्राप्त दावे, आपत्तियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सभी दावे, आपत्ति 28 दिसंबर 2020 से तीन जनवरी 2021 तक ही प्राप्त किए जा सकेंगे।

इसके बाद प्राप्त दावे, आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यहां विशेष रूप से सूचित करना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा नाम कटवाने हेतु किसी भी प्रकार के प्रार्थना पत्र, शिकायती पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम केशव कुमार, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधाकर मैथिल, वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed