फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vote of rain in the festival of democracy

लोकतंत्र के महोत्सव में वोटों की बारिश

Tue, 20 Apr 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vote of rain in the festival of democracy
एटा। यह लोकतंत्र का पर्व है, जो पांच साल बाद आता है। मतदाताओं ने भी इसे महोत्सव की तरह मनाया और मतपत्रों से पेटियां भर दीं। वोटों की ऐसी बारिश हुई कि पिछले चुनाव का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गए। पूरे जिले में 73.24 प्रतिशत मतदान के साथ पंचायत चुनाव के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान का समय 7 बजे से था। लेकिन मतदाताओं का उत्साह इतना अधिक था कि आंख खुलते ही बूथों पर पहुंचने की बेकरारी थी। कई बूथों पर तो सुबह 6 बजे से मतदाता अपने पहचान पत्र लेकर पहुंचने लगे। कुछ का कहना था कि उन्हें समय की जानकारी नहीं थी तो कुछ कह रहे थे कि भीड़ और कतार से बचने के लिए जल्दी आए हैं। शहर से सटे गांव हों या भीतरी, कहीं भी मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं थी।
विज्ञापन

उनका कहना था कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी हमारे ही गांव या आसपास के हैं। ऐसे में मतदान करने से पीछे नहीं हटेंगे। भले ही दोपहर के समय तेज धूप और तापमान की मार से मतदाता कुछ विचलित हुए, छांव तलाशी, लेकिन बिना वोट डाले वापस नहीं लौटे। जो लोग घरों से नहीं निकले थे वो शाम 4 बजे के बाद पहुंचे और कतारें फिर लंबी होने लगीं। देरशाम तक पड़े बंपर वोटों में मतदान फीसद पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदतान केंद्रों का जायजा लेते रहे अफसर
मतदान के दौरान डीएम डॉ. विभा चहल, सीडीओ अजय प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह आदि अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेेेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने वनगांव, रफतनगर सैंथरा, बाकलपुर, बहादुरगढ़, जीसुखपुर, बागवाला, नगला बिजू, कुकराया रतनपुर आदि गांवों में दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed