फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vote bank politics: Opposition did not reach the tribute meeting: MLA

वोट बैंक की राजनीति के चलते श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंचे विपक्षी: विधायक

Tue, 24 Aug 2021 06:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Vote bank politics: Opposition did not reach the tribute meeting: MLA
सांसद के आवास पर वार्ता करते मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, साथ में जिला मंत्री विनीत भारद्वा? - फोटो : ETAH
एटा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद लौटे मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के आवास पर पत्रकारों से बात की। कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते विपक्षी दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि सभा तक में नहीं पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बाबू जी ने राष्ट्र और समाज हित के लिए अपना जीवन लगा दिया। उनके निधन पर तमाम नेता व अन्य लोग व्यक्तिगत बातों को भुलाकर पहुंचे, लेकिन कांग्रेस और सपा के नेता नहीं आए और न ही उनकी ओर से कोई ट्वीट तक किया गया। इन लोगों को अल्पसंख्यक वोटरों की चिंता थी। इन्हें हिंदुओं की आवश्यकता नहीं है। चुनाव को देखते हुए ये लोग नहीं पहुंचे, जो उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। ऐसे मौके पर राजनीति से हटकर मानवता के नाते पहुंचना चाहिए था। ये दल अपने परिवार तक सीमित हैं और उनकी ही चिंता करते हैं। उन्हें राष्ट्र की कोई चिंता नहीं है। इस दौरान जिला मंत्री विनीत भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed