फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   viral feaver

अस्थमा व बुखार के बढ़े मरीज, ओपीडी में लगी भीड़

Tue, 22 Dec 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
viral feaver
जिला अस्पताल में दवाई काउंटर पर लगी भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। शीतलहर के कारण अस्थमा और बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 810 पर्चे बने। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर मंगलवार को मरीजों की लंबी लाइन लगी। इसमें बच्चे भी शामिल थे। चिकित्सक डॉ. चैतन्य चौहान ने बताया सर्दी के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया ओपीडी के समय 40 से 50 मरीज अस्थमा के आ जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि एक पखवाड़ा पूर्व तक अस्थमा रोगियों की संख्या 15 से 20 थी। यही हाल बुखार से ग्रसित लोगों का है। उन्होंने बताया इस समय अस्पताल में 75 से 80 मरीज बुखार के रोग से ग्रसित आ रहे हैं। हालांकि पांच दिन पूर्व इनकी संख्या भी 50 से 55 पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed