फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Villagers upset due to bad road, wedding procession unable to reach home

Etah News: रास्ता खराब होने से परेशान ग्रामीण, घर तक नहीं पहुंच पा रही बरात

Mon, 05 Feb 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to bad road, wedding procession unable to reach home
एटा। मारहरा के ब्लॉक के गांव पिथनपुर की हालत बरसात के बाद बहुत खराब हो गई है। जिसकी वजह से किसी लड़की की शादी के समय बरात घर तक भी नहीं पहुंच पा रही है। रास्ता खराब होने के कारण ग्रामीण बहुत परेशान हैं, कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इन दिनों सहालगों के दौर में लोगों के घरों तक बरात नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

पिथनपुर गांव का रास्ता जो मिरहची की ओर से गांव में जाता है, उस पर जलभराव की वजह से काफी कीचड़ हो गई है। जिसके चलते गांव के लोगों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। गांव निवासी रामसहाय ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर बीडीओ तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई न होने से लोगों को रास्ता निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं रमेश चंद्र ने बताया कि बरसात के समय परेशानी बढ़ जाती है। जलभराव के बाद कीचड़ हो जाती है। इस समय सहालगों का समय चल रहा है, मगर गांव के अंदर किसी के दरवाजे तक बरात पहुंचने में पसीने छूट जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे व काम पर जाने वाले लोग इस कीचड़ में फिसलकर गिरते दिखाई देते हैं। जिससे उनके कपड़े तो खराब होते ही हैं। कई बार हल्की-फुल्की चोट भी लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed