{"_id":"69e8c589f028c2ec46ad53e3de4fc0d8","slug":"villagers-heard-divisional-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त चंद्र कांत ने पटियाली क्षेत्र के 2014-15 में चयनित लोहिया ग्राम चौकी रतनपुर में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली। इसके अलावा सोरों विकास खंड कार्यालय, थाना एवं सहावर विकास खंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों जनता से देर रात्रि तक सीधा संवाद किया। उन्होंने पेंशन वितरण, विद्युतीकरण, राशन वितरण, भूमि वादों के निस्तारण, कौशल विकास मिशन, केसीसी वितरण, भूमि पट्टे, चकरोड, मनरेगा, बच्चों के टीकाकरण, एएनएम, पशु टीकाकरण, वारिसान के नाम दर्ज होने, स्वच्छ शौचालय, आवास तथा जॉब कार्ड के बारे में जानकारी की। दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कुपोषण की संतोषजनक जानकारी न देने तथा ग्राम सेक्रेटरी द्वारा विधवा वृद्वावस्था पेंशन फार्म समय से न भरवाने पर कड़ी नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि लोहिया ग्रामों को पूर्ण संतृप्त करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र किसी भी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। विद्युत समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें। कृषक दुर्घटना बीमा योजना तथा आम आदमी बीमा योजना से सभी पात्रों को लाभान्वित कराया जाए। ग्रामवासी निशुल्क एंबुलेंस, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं तथा विद्युत कनेक्शन ले।
इसके बाद मंडलायुक्त सोरों पहुंचे। विकास खंड कार्यालय व थाने पहुंचकर अभिलेखों व रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, क्राइम रजिस्टर, एफआईआर के अंकन की स्थिति, जीडी सहित सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। शस्त्रागार, मालखाना सहित सभी अनुभागों का कार्य संचालन देखा। उन्होंने क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने को कहा। इसके बाद वह सहावर विकास खंड कार्यालय पहुंचे। सभी अनुभागों में जाकर अभिलेखों व रजिस्टरों को बारीकी से देखा। अभिलेखों तथा योजनाओं के संचालन की स्थिति को गहनता से चैक किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।