फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Village head filed murder case against unknown

बाबरपुर के प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 19 Nov 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Village head filed murder case against unknown
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र में मृत मिली महिला की पहचान शुक्रवार तक नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को उसका शव लालपुर बंबा में मिला था। निर्दयी हत्यारों ने महिला पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए। साथ ही कोई केमिकल डालकर उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में बाबरपुर के ग्राम प्रधान ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पहचान के लिए अन्य थानों की पुलिस से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

लालपुर बंबा में बृहस्पतिवार को मिले करीब 30 वर्षीय महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सकरौली पुलिस ने मैनपुरी, बेबर सहित कई अन्य थानों में गुमशुदगी वाली महिलाओं के बारे में जानकारी की। हालांकि कोई मामला इस महिला से जुड़ा नहीं मिला है। हत्यारों द्वारा महिला की बेहरहमी से हत्या की गई थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला के चेहरे से लेकर शरीर के कई अन्य स्थानों पर आठ से दस बार किए गए। बाबरपुर के प्रधान संजय गौतम ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में महिला की हत्या कर शव को क्षतविक्षत हालत में छिपाने के इरादे से बंबा में फेंकने की बात कही गई है। सकरौली थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि बंबा में मिले मृतक महिला के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के जिलों में संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed